चूरू: गांव बुचावास में खेत जा रहे किसान को सांप ने काटा, झाड़फूंक करवाने के बाद परिजन ने अस्पताल में कराया भर्ती
Churu, Churu | Oct 22, 2024 चूरू जिले के गांव बुचावास में खेत जा रहे 60 वर्षीय किसान को जहरीले सांप ने काट लिया। परिजन झाड़ फूंक करवाने के लिए किसान को एक धार्मिक स्थल लेकर गये। जहां दो दिन तक रखने के बाद जब तबीयत ज्यादा बिगड़ तो किसान को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लाया गया। यहां प्राथमिक ईलाज के बाद किसान को जयपुर रैफर कर दिया गया।