चूरू: जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने जिला मुख्यालय स्थित सेठानी जोहड़ा का किया अवलोकन, दिए निर्देश
Churu, Churu | Oct 22, 2024 कलक्टर कहा कि जोहड़े के सौन्दर्यकरण पर काम किये जाने की जरूरत है। सेठानी का जोहड़ा जिले की ऐतिहासिक विरासत में खासा महत्व रखता है। इसलिए इसके हैरिटेज लुक को बरकरार रखते हुए अधिक आकर्षक बनाने के लिए प्रयास करें। उन्होंने कहा कि जोहड़ा परिसर में श्रमदान करें और सफाई करें। इसी के साथ रोशनी आदि की व्यवस्थाओं के इंतजाम देखें। पर्यटन के लिहाज से आकर्षक बनाएं।