चूरू: पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा के चूरू दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक
Churu, Churu | Oct 22, 2024 शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष असलम खोखर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किषोर धान्धू की ओर से कांग्रेस कार्यालय में चूरू जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष इन्द्राज खीचड की अध्यक्षता में आगामी 26 अक्टूबर को चूरू में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के दौरे व किसान मसीहा चौधरी कुम्भाराम आर्य की प्रतिमा अनावरण को लेकर चर्चा की गई।