कांके: जेएमएम कार्यालय पहुंचे सीआईपी सुरक्षाकर्मी, छंटनी पर सौंपा मांग पत्र
Kanke, Ranchi | Jan 31, 2026 जेएमएम कार्यालय शनिवार शाम करीब पांच बजे सीआईपी के सुरक्षाकर्मी पहुंचे और सुरक्षाकर्मियों की छंटनी पर मांग पत्र सौंपा। सीआईपी के सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि सीआईपी में हाल ही में 156 निजी सुरक्षाकर्मियों को हटाकर उनकी जगह होमगार्ड जवानों की तैनाती की जा रही है। उन्होंने कहा कि सीआईपी के सुरक्षाकर्मियों को हटाने से वे बेरोजगार हो जाएंगे।