कांके: सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने हथियार और अफीम के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया
Kanke, Ranchi | Jan 31, 2026 सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने हथियार और अफीम के साथ पांच आरोपी को गिरफ्तार किया है। शनिवार शाम करीब पांच बजे प्रेस वार्ता कर सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हथियार और अफीम के साथ पांच आरोपी को गिरफ्तार किया, हालांकि इस दौरान दो आरोपी भागने में कामयाब रहे।