टीकमगढ़: जमड़ार गांव में जहरीला पदार्थ खाने से युवती की हालत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज रेफर
जमड़ार गांव में एक युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवती के परिजन ने बताया कि युवती अपने घर में थी इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन युवती को जिला अस्पताल लाए जहां उसका उपचार किया गया है। युवती की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।