जिलाधिकारी कुमार गौरव ने मोतीपुर प्रखंड अंतर्गत बस स्टैंड घाट वार्ड नंबर 4, जुनैदा पोखर वार्ड नंबर 9 सहित अन्य स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित कर पूर्णतः दुर्घटना-रहित एवं छठव्रतियों तथा श्रद्धालुओं के लिए सभी प्रशासनिक सुविधा-युक्त व्यवस्था के सरकार के लक्ष्य के अनुरूप तीव्र गति से सुदृढ़ एवं त्रुटिहीन तैयारी करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप घाटों की सम्पूर्ण तैयारी करें। जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निकाय, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य, विद्युत, भवन निर्माण, पथ निर्माण, अग्निशमन सहित सभी संबंधित विभागों के जिला में पदस्थापित पदाधिकारियों को तत्परता एवं कुशलतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया गया।
Musahri, Muzaffarpur | Nov 10, 2026