शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट, मुखबा रवाना हुई मां गंगा की उत्सव डोली
आस्था, परंपरा और भक्ति के भावुक संगम के बीच विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए। अन्नकूट गोवर्धन पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ मां गंगा के कपाट बंद किए गए, जिसके बाद मां गंगा की उत्सव डोली अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव के लिए रवाना हुई।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां गंगा की इस भावुक विदाई के साक्षी बने। अब आगामी छह माह तक श्रद्धालु मुखबा स्थित मुखीमठ में मां गंगा के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे।
#GangotriDham #MaaGanga #Gangotri #Mukhba #Uttarakhand #Devbhoomi #CharDhamYatra #JaiMaaGange #PahadSamachar #पहाड़समाचार