जेनी प्रकरण में नया मोड़! स्वाति नेगी ने उठाए सवाल, हरक सिंह रावत के समर्थन में आईं मैदान में
उत्तराखंड की सियासत में 23 साल पुराना जेनी प्रकरण लगातार गरमाता जा रहा है। जेनी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाते हुए दोबारा CBI जांच और बेटे के DNA टेस्ट की मांग की है। वहीं हरक सिंह रावत ने आरोपों को खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया है और न्यायालय की निगरानी में जांच कराने की चुनौती दी है। उन्होंने यहां तक कहा कि आरोप साबित होने पर राजनीति से संन्यास ले लेंगे।
इसी बीच देहरादून प्रेस क्लब में सोशल एक्टिविस्ट स्वाति नेगी ने प्रेसवार्ता कर पूरे प्रकरण को नया राजनीतिक मोड़ दे दिया। स्वाति नेगी ने आरोप लगाया कि जेनी भाजपा के इशारे पर हरक सिंह रावत को बदनाम करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए जेनी के दावों पर सवाल उठाए और शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी निशाना साधा।
सवाल बड़ा है—23 साल पुराने इस प्रकरण में सच्चाई क्या है? क्या यह न्याय की लड़ाई है या सियासी जंग?
#JennyCase #HarakSinghRawat #SwatiNegi #UttarakhandPolitics #Dehradun #UttarakhandNews #Network10