दीपावली की खुशियां बदलीं गम में,पटाखे जलाते समय हुआ बड़ा हादसा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना।
दीपावली के पावन पर्व पर एक दिल दहला देने वाला बड़ा हादसा सामने आया है। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई फुटेज के अनुसार, दीपावली की खुशियों के बीच कुछ लोग अपने घर के बाहर गली में पटाखे जला रहे थे। इसी दौरान एक जलता हुआ पटाखा सीधे घर के भीतर चला गया, जहां पहले से भारी मात्रा में पटाखे रखे हुए थे।
भीतर रखे पटाखों में आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, समय रहते मुस्तैदी दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बहुत बड़ी अनहोनी और जान-माल का नुकसान होने से बच गया।