गोह: बाजितपुर में अर्धनिर्मित पीसी व नाली से हादसे की आशंका, प्रशासन मौन
Goh, Aurangabad | Jul 12, 2026 गोह प्रखंड के अमारी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 7 बाजितपुर में जिला परिषद द्वारा कराए जा रहे पीसी व नाली निर्माण का कार्य डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी अधूरा पड़ा है। अप्रैल 2025 में शुरू हुआ यह निर्माण अब ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है। तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि नाली के ऊपर लगे स्लैब जगह-जगह टूटे हुए हैं। बीच-बीच में बड़े-बड़े गड्ढे खुले पड़े हैं, जिनमें गं