राज्य पुनर्गठन आयोग के सचिव श्री सिंह ने महिदपुर में अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक एवं संवाद किया
उज्जैन 22 सितंबर । राज्य पुनर्गठन आयोग के सचिव श्री अक्षय सिंह ने मंगलवार को महिदपुर में विकास खंड स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ व्यापक समीक्षा बैठक एवं संवाद सत्र आयोजित किया।
बैठक में स्थानीय सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, पटवारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, जनपद स्टाफ के साथ-साथ विकास खंडस्तरीय अधिकारी, एसडीएम, सीईओ, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और सहायक अभियंता (एई) सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस संवाद के दौरान जमीनी स्तर पर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन, जनकल्याणकारी कार्यों की प्रगति, समन्वय एवं फीडबैक पर विस्तृत चर्चा हुई। श्री सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आपसी तालमेल बढ़ाकर जनहित के कार्यों को और प्रभावी बनाने पर बल दिया।
बैठक का उद्देश्य विभिन्न स्तरों पर बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा आम नागरिकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना था।
Jansampark Madhya Pradesh