पोलायकलां: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मकोड़ी गेहूं उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार दोपहर 12 बजे ग्राम सेमली धाम पहुंचे। यहां उन्होंने पं. कमल किशोर नागर से भेंट कर आशीर्वाद लिया। ग्राम मकोड़ी स्थित श्यामा गेहूं उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ट्रॉली पर चढ़कर गेहूं की गुणवत्ता देखी और मौजूद किसानों से सीधा संवाद किया।