मुंगेर: डीएम ने टीबी मुक्त भारत अभियान व डेंगू नियंत्रण पर सख्ती दिखाई, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश
Munger, Munger | Jul 16, 2026 जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति और विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा को लेकर गुरुवार शाम समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0, डेंगू नियंत्रण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, नियमित टीकाकरण, आयुष्मान भारत योजना समेत विभिन्न योजनाओं की प