पीरो: पीरो में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन का डंडा चलेगा, री-एडमिशन के नाम पर वसूली अब नहीं होगी बर्दाश्त
Piro, Bhojpur | Apr 7, 2026 पीरो प्राइवेट स्कूलों द्वारा री-एडमिशन के नाम पर की जा रही अवैध वसूली पर अब प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। जिला अधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर पूरे इलाके में विशेष अभियान चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। इस अभियान के तहत उन सभी निजी शिक्षण संस्थानों पर कार्रवाई की जाएगी, जो अभिभावकों से जबरन मोटी रकम वसूल रहे हैं।