प्रतापगढ़: ट्रेज़री चौराहे पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के स्वास्थ्य लाभ के लिए कांग्रेसियों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के अस्वस्थ होने पर प्रतापगढ़ के ट्रेजरी चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में रविवार शाम 4 बजे विशेष प्रार्थना सभा आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ और हवन-पूजन कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान नेताओं ने उन्हें जनसेवा की मिसाल बताते हुए प्रसाद वितरण भी किया।