“हैलो मां… मुझे बेच दिया गया है, बचा लो!” केसरिया की बेटी की दर्दभरी कॉल से खुला मानव तस्करी का मामला
“हैलो मां… मुझे रेड लाइट एरिया में बेच दिया गया है, जल्दी बचा लो!” बेटी की इस एक फोन कॉल ने मां के पैरों तले जमीन खिसका दी। शादी का भरोसा, प्यार का जाल और फिर कथित तौर पर 2 लाख 30 हजार रुपये में सौदा! पूर्वी चंपारण के केसरिया में सामने आए इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने पश्चिम बंगाल से युवती को बरामद कर मुख्य आरोपी रोहित कुमार को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो युवकों और एक महिला की तलाश जारी है। आखिर प्यार के नाम पर कैसे रची गई कथित मानव तस्करी की साजिश? देखिए यह खास रिपोर्ट।।।।।।।।।।।।।।।।।
#HumanTrafficking #KesariyaCrime #BiharPolice #EastChamparan #Todays24CrimeNews