Public App Logo
पुलिस प्रेस नोट 17.08.2026 आस्ट्रेलिया स्थित इंजीनियरिंग कंपनी वर्ली लिमिटेड में नौकरी दिलाने के नाम पर की गई थी 98,600 रुपये की ठगी साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने 5 को किया गिरफ्तार फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। आस्ट्रेलिया स्थित इंजीनियरिंग कंपनी वर्ली लिमिटेड में नौकरी दिलाने के नाम पर व्यक्ति से 98,600 रुपये की ठगी के एक मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनमें शिवम, तरुण शुकला वासी गाजियाबाद व राजीव, अंशुल व विशाल गिरी वासी गौतमबुध नगर उत्तर प्रदेश का नाम शामिल है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-17 फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में दी अपनी शिकायत में बताया कि 9 जुन 2026 को उसके पास एक अंजान नंबर से काल आया जिसने अपना नाम विशाल बताया और NAUKRI.COM का प्रतिनिधि बताया तथा इंजीनियरिंग कंपनी वर्ली लिमिटेड, आस्ट्रेलिया में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे विभिन्न ट्रांजेक्सन के जरिए कुल 98,600 रुपये ठग लिये, जिसकी शिकायत पर थाना साइबर सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जिस नंबर से शिकायतकर्ता के पास कॉल आया था, वह SIM आरोपित शिवम के नाम पर पंजीकृत है। शिवम ने यह SIM तरुण, तरुण ने राजीव, राजीव ने अंशुल, अंशुल ने विशाल को दी थी, सभी आरोपी दोस्त है। अंशुल बी.सी.ए. पास है व बाकी 8वीं से 12वीं पास है। पुलिस प्रवक्ता - Faridabad News