ठेठईटांगर: ठेठईटांगर के घुटबहार व राजाबासा पंचायत में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए विधायक, कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजन
ठेठईटांगर प्रखंड के घुटबहार एव राजाबासा पंचायत में बुधवार को कांग्रेस की ओर से 2:00 बजे कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जहां पर कोलेबिरा विधायक मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों को अभी सही विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने एवं विरोधियों को जवाब देते हुए कांग्रेस पार्टी के पक्ष में आगामी चुनाव में सहयोग की अपील की।