ठेठईटांगर: दुर्गा पूजा को लेकर ठेठईटांगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन, त्योहार मनाने का लिया निर्णय
दुर्गा पूजा को लेकर गुरुवार शाम 4 बजे ठेठईटांगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, बैठक में अंचल अधिकारी ,थाना प्रभारी ,प्रखंड प्रमुख उपस्थित थे। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र में चार जगह पर होने वाले पूजा को लेकर चर्चा हुई साथ ही कहा गया कि पुलिस एवं प्रशासन की ओर से त्योहार के दौरान हर संभव मदद दी जाएगी ताकि त्यौहार में किसी प्रकार से दिक्कत ना हो।