ठेठईटांगर: ताराबोगा जिलगा गांव में आयोजित बिझिया विकास समिति की ओर से हॉकी प्रतियोगिता का हुआ समापन, झापा नेता हुए शामिल
ताराबोगा जिलगा गाँव मे मंगलवार को 4 बजे बिंझिया विकास समिति की ओर से आयोजित हॉकी प्रतियोगिता का समापन हुआ ।जहां पर झारखंड पार्टी के जिला अध्यक्ष मतीयस बागे, युवा नेता संदेश एक्का शामिल हुए। मौके पर कहा गया की सिमडेगा खेल की नगरी है ,सभी खिलाड़ी बेहतर खेलें और भविष्य बनाएं ।उन्होंने झारखंड पार्टी की ओर से हर संभव मदद देने की बात कही। मौके पर दर्शक उपस्थित थे।