ठेठईटांगर: कोलेबिरा विधायक ने बाघचट्टा में कोंनपला, पाइकपारा तीनों पंचायत के साथ बूथ स्तरीय सम्मेलन में लिया भाग
ठेठईटांगर के बाघचट्टा,कोंनपला,पाईकपारा पंचायत के बूथ स्तरीय कमेटी के साथ शनिवार को दिन के 12:00 बजे सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कोलेबिरा विधायक उपस्थित रहे जहां पर सभी लोगों को विधानसभा चुनाव में अभी से ही जुटने की बात कही तथा भाजपा और झापा जैसे पार्टियों से दूर रहकर कांग्रेस पार्टी का सहयोग कर चुनाव में जीताने की अपील किया।