बरेली: आधार अपडेट में लापरवाही पर डीएम बरेली ने दिखाई सख्ती, तहसीलों में लगाए जाएंगे विशेष कैंप
बरेली में आधार अपडेट और नए नामांकन की धीमी रफ्तार पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक में डीएम ने तहसीलों में लंबित आधार संबंधी मामलों को जल्द निपटाने के लिए विशेष कैंप लगाने को कहा। डीएम ने कहा कि आधार अपडेशन के मामले में जिले की स्थिति संतोषजनक नहीं है।