माण्डलगढ़: त्रिवेणी में शंकर भगवान मंदिर के दानपात्र से नकदी हुई चोरी, जांच में जुटी बिगोद पुलिस
बीगोद थाना क्षेत्र के त्रिवेणी में स्थित शंकर भगवान के मंदिर में लगे दान पत्र को सोमवार देर रात्रि को अज्ञात चोर दान पात्र को तोड़कर दान पात्र में रखी नगदी चुरा कर ले गए। मंगलवार सुबह 7:00 बजे पुजारी मंदिर पहुंचा तो मंदिर का दानपात्र टूटा हुआ मिला। वह दान पात्र से नगदी भी अज्ञात चोर चुरा कर ले गए। सूचना पर बीगोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची घटना की जानकारी ली।