**मुहर्रम पर्व के मद्देनजर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त नेतृत्व में नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च का आयोजन; विधि-व्यवस्था संधारण हेतु प्रशासन मुस्तैद*
आज दिनांक 23 जून 2026 को मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया तथा पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद श्री कोटा किरण कुमार के संयुक्त नेतृत्व में जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। इस फ्लैग मार्च के जरिए जिले में शांति, विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा संदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा जहानाबाद जिला वासियों को मुहर्रम पर्व के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा मुहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर समन्वय स्थापित किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिले में विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था संधारण हेतु महत्त्वपूर्ण स्थानों को चिन्हित कर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनिधि की गई है जो अपने-अपने प्रतिनिधि स्थल पर बने रहेंगे। मुहर्रम पर्व के अवसर पर जितने भी जुलूस लाइसेंस प्रदर्शनकारी है उनको जुलूस के परिचालन हेतु समय निर्धारित किया गया है अतएव उन्हें अपने निर्धारित समय पर एवं निर्धारित मार्ग से जुलूस का परिचालन करना सुनिश्चित करेंगे। सामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से वीडियोग्राफी तथा ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। इसके अतिरिक्त कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा का अधिष्ठापन किया गया है।ध्वनिविस्तारक यंत्र का आवाज निर्धारित 40 डेसिबल से ज्यादा नहीं होना चाहिए। आम जनों की समस्या को देखते हुए अतिरिक्त चिकित्सा दल की प्रतिनिधि तथा अग्निशामक वहान को तैयार स्थिति में रखने हेतु निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त संवेदनशील स्थानों पर गश्ती दल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है जो नियमित रूप से क्षेत्र में परिचालक कर विधि व्यवस्था की जानकारी प्राप्त करते रहेंगे।
नियंत्रण कक्ष का अधिष्ठापन किया गया है, जिसका *दूरभाष संख्या 06114 - 223013* है, जिस कोई भी परेशानी होने पर शिकायत दर्ज/ सूचना दी जा सकती है।
फ्लैग मार्च का परिचालन जहानाबाद जिले के नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत अस्पताल मोड से प्रारंभ होकर बड़ी मस्जिद, सट्टी मोड़, पच्चमहला, मल्लहचक मोड़, फिदा हुसैन रोड होते हुए एक नंबर गुम्मटी में समाप्त किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह से तैयार है मुहर्रम पर्व अच्छी तरह से संपन्न हो सके। जुलूस प्रदर्शनकारियों के साथ नियमित संपर्क में है। जुलूस के प्रदर्शन हेतु जिला प्रशासन द्वारा एवं पुलिस प्रशासन द्वारा दिए गए नियम एवं शर्तों को अच्छे से समझा दिया गया है। इसके अतिरिक्त डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। सभी स्थानों पर वीडियोग्राफी/ फोटोग्राफी होती रहेगी। सीसीटीवी कैमरा तथा ड्रोन के माध्यम से सामाजिक तत्वों पर नजर रखा जा रहा है। हथियार के प्रदर्शन पर एवं उपयोग पर पूर्णत प्रतिबंध है। किसी प्रकार की समस्या होने पर जिला नियंत्रण एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष से सम्पर्क करें अथवा 112 पर डायल कर आप सूचना दे सकते हैं।
आज के फ्लैग मार्च मे जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ अपर समाहर्ता, राजस्व श्री अनिल कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी, जहानाबाद श्री राजीव रंजन सिन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जहानाबाद सदर, श्री मनीष कुमार चौधरी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, अधीक्षक, गृहरक्षा वाहिनी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जहानाबाद सदर सहित अन्य पदाधिकारी एवं पुलिस बल उपस्थित थे।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#IPRDBihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar