मुशहरी: शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में छापेमारी, डीएम, एसएसपी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद
मुजफ्फरपुर के शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में शुक्रवार अहले सुबह जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई डीएम और एसएसपी के नेतृत्व में की गई, जिसमें भारी संख्या में पुलिस बल शामिल था। अचानक जेल परिसर में टीम के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान टीम को कई समूहों में बांटकर सभी वार्डों और सेल की बारीकी से तला