गोरखपुर: सफाई व्यवस्था में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं, नगर आयुक्त ने हर वार्ड में 100 फीसदी कूड़ा उठान का दिया आदेश
स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम गोरखपुर ने शहर की सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए सख्त रुख अपनाया है।नगर आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में जोन संख्या-1 के 17 वार्डों की सफाई व्यवस्था,डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण,यूजर चार्ज वसूली और सफाई कर्मचारियों की कार्यशैली की गहन समीक्षा की गई।और निर्देशो के कड़ाई से पालन कराने के निर्देश भी दिए गए।