नोआमुंडी: नोवामुंडी में झामुमो का शक्ति प्रदर्शन, कई लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता
पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी स्थित आदिवासी एसोसिएशन भवन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कई लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। इनमें भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सह एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंजीत कोड़ा और जेकेएलएम के जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र सिंकू सहित कई लोग शामिल थे।