मेरठ: लिसाड़ी गेट पुलिस की गैंगस्टर में वांटेड बदमाश शादाब उर्फ चूहा से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल
Meerut, Meerut | Oct 26, 2024 गैंगस्टर में वांटेड चल रहे बदमाश शादाब उर्फ चूहा से शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे लिसाड़ी गेट पुलिस की मुठभेड़ हो गई।जिसमें बदमाश शादाब उर्फ चूहा के पैर में गोली लगी जिससे वो घायल हो गया।पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया।मेरठ के विभिन्न थानों में 15 मुकदमे दर्ज है। लिसाड़ी गेट थाने में गैंगस्टर में वांटेड चल रहा था।