मेरठ: दिल्ली रोड स्थित होटल क्रोम में हो रही थी GST चोरी, छिपाया जा रहा था टर्न ओवर, दो महीने की रेकी के बाद की गई छापेमारी
Meerut, Meerut | Oct 26, 2024 दिल्ली रोड स्थित नामचीन होटल क्रोम पर जीएसटी टीम ने शनिवार करीब 9 बजे छापा मारा। जीएसटी चोरी की शिकायत पर ये कार्रवाई की गई। होटल के बिलों में गड़बड़ी की सूचना पर पहुंची टीम ने होटल के लैपटॉप, रजिस्टर, प्रिंटर कब्जे में लिए। बिलों और स्टॉक का मिलान किया। टीम ने काफी देर तक होटल में जांच पड़ताल की। ये होटल कारोबारी गौरव नारंग का है।