कोईलवर: गर्मी शुरू होते ही जल प्याऊ केंद्र सक्रिय, डीएम के निर्देश पर कोईलवर में जगह-जगह की गई व्यवस्था
गर्मी का मौसम शुरू होते ही आम लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से भोजपुर जिला प्रशासन द्वारा कोईलवर नगर पंचायत क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर जल प्याऊ केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर प्रखंड परिसर के मुख्य गेट, शाहिद अन्य जगहों पर शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है शनिवार को दोपहर 3:30 लोग ठंडा पानी पीते नजर आए।