प्रयागराज: झूंसी पुलिया पर कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ घायल, भेजा गया अस्पताल
प्रयागराज के झूंसी पुलिया पर सोमवार की रात करीब 11:00 बजे बाइक सवार युवक की कर से टक्कर हो गई। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा परिजनों की जानकारी जुटाई गई तो युवक ने खुद को खुलादाबाद थाना क्षेत्र के नुरुल्लाह रोड का निवासी बताया है।युवक को अस्पताल भेजा गया है जहां युवक की हालत गंभीर है।