डिंडौरी: कलेक्टर ने खेतों में फसल कटाई के बाद नरवाई जलाने पर धारा 163 लगाई, आदेश जारी
डिंडौरी कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अंजू पवन भदौरिया ने फसल कटाई के बाद खेतों में नरवाई (पराली) जलाने की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिले की राजस्व सीमा में नरवाई जलाने पर 163 की धारा लगाते हुए तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाते हुए आदेश जारी किया। दरअसल जिला जनसंपर्क विभाग ने मंगलवार शाम 6:30 बजे जानकारी दी ।