मुरैना नगर: थरा गांव में कुएं में गिरने से गोवंश की हुई थी मौत, कलेक्टर ने पंचायत सचिव को किया निलंबित
शासन की आदेशअनुसार क्षेत्र में खुले नलकूप को बंद करने के निर्देश जारी किए गए थे ,इसके तहत कलेक्टर अंकित अस्थाना ने जिले के समस्त पंचायत सचिव एवं नगरीय निकायों के सीएमओ की बैठक में आदेश जारी भी किया था कि कहीं भी खुले हुए नलकूप व बोर जिले में ना रहे, लेकिन पंचायत सचिव थरा के विकास उमरिया ने गलत प्रमाण प्रस्तुत किया ,जिस कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।