पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुंतर में तीन दिवसीय अंडर-19 (छात्र) जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
Kullu Times
पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुंतर में तीन दिवसीय "अंडर-19 (छात्र) जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता" का आज शानदार और गरिमामय शुभारंभ हुआ। यह खेलकूद प्रतियोगिता 15 सितंबर 2026 से 17 सितंबर 2026 तक आयोजित की जा रही है।
इस जोनल स्तरीय प्रतियोगिता में जोन के विभिन्न विद्यालयों से आए हुए मेधावी छात्र खिलाड़ियों ने बड़े उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया है।कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर सिद्धार्थ कुमार कदम (निदेशक, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, कुल्लू मनाली) ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विद्यालय परिवार द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में एटीसी इंचार्ज नवनीत कुमार ने उपस्थिति दर्ज की। इसके साथ ही पूर्व प्रधानाचार्य रहमत अली, GSSS मणिकर्ण के प्रधानाचार्य रमेश, GSSS जलुग्रां की प्रधानाचार्या भावना सागर, B.P.E.O. कुल्लू डी.आर. आनंद, पूर्व प्रधानाचार्य लक्ष्मण, जोनल इंचार्ज दीन दयाल ठाकुर, SMC प्रधान भवानी भंडारी और SMC उपाध्यक्ष पूनम शर्मा ने भी विशेष रूप से शिरकत की। इन सभी गणमान्य अतिथियों और जोनल प्रभारियों का विद्यालय परिवार द्वारा विधिवत सत्कार किया गया।
मुख्यातिथि सिद्धार्थ कुमार कदम ने प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया और खिलाड़ियों द्वारा प्रस्तुत शानदार मार्च पास्ट की सलामी ली। अपने संबोधन में उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, लक्ष्य प्राप्ति और शारीरिक व मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य तिलक राज ने उपस्थित सभी अतिथियों, SMC सदस्यों, PET/DPE प्रभारियों, दल प्रभारियों, विद्यालय के सभी अध्यापकों, प्रिंट एवं मीडिया कर्मियों और सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए अपना शुभाशीष दिया और उन्हें उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
17 सितंबर तक चलने वाली इस तीन दिवसीय जोनल स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न खेल स्पर्धाओं के कड़े मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र की युवा खेल प्रतिभाओं को निखरने का बेहतरीन अवसर मिलेगा।
Kullu, Kullu | Sep 15, 2026