गरोठ: जन्मोत्सव को रक्तदान शिविर लगाकर एवं पौधारोपण करते हुए मनाया गया 150 यूनिट के करीब किया गया रक्तदान
गरोठ विधानसभा के विधायक चंद्र सिंह सिसोदिया के जन्म उत्सव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। विधायक का जन्म उत्सव भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन रखते हुए मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा 150 यूनिट के करीब अपने रक्त का दान किया गया। साथी पौधारोपण कर जन्मोत्सव को यादगार बनाया गया