पौड़ी: शहर के मुख्य पोस्ट ऑफिस के समीप पेड़ का एक हिस्सा टूटने से सड़क बाधित, बड़ी दुर्घटना होने से टली
Pauri, Garhwal | May 13, 2025 कलेक्ट्रेट से अपर बाजार जाने वाले मार्ग पर मुख्य डाकघर के परिसर में लगे एक तुन पेड़ का एक हिस्सा टूटकर गिरने से अफरा तफरी का माहौल पसर गया। गनीमत यह कि घटना में कोई भी दुर्घटना होने से टल गई। प्रत्यक्षदर्शी व्यवसायी रंजीत ने बताया कि पेड़ के गिरने से पहले चर्चराहट की आवाज आई इसी दौरान सड़क के दोनों छोर से आ रहे लोगों व वाहनों को रोक दिया गया।