भानपुरा: जिला स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़ ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भानपुरा में आयोजित शालेय जिला स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। शुभारंभ अवसर पर पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़ ने उपस्थित होकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया ।