बक्सर: डीएम ने की जन सुनवाई, 35 मामलों पर हुई सुनवाई, त्वरित समाधान का दिया भरोसा
Buxar, Buxar | Apr 27, 2026 डीएम साहिला की अध्यक्षता में जन सुनवाई का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्य सरकार की “सबका सम्मान-जीवन आसान” पहल के तहत आयोजित हुआ, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखीं। जन सुनवाई में 35 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सर्वाधिक 25 आवेदन राजस्व विभाग से संबंधित रहे, जबकि 7 आवेदन विकास कार्यों से जुड़े थे।