भानपुरा: एसबीआई ने वरिष्ठ ग्राहक मानसिंह गांग का किया सम्मान
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की स्थानीय शाखा द्वारा अपने वरिष्ठ एवं सम्माननीय ग्राहक मानसिंह पिता बापूलाल गांग का आत्मीय सम्मान किया गया। बैंक के प्रति उनके दीर्घकालीन विश्वास, सहयोग एवं जुड़ाव के लिए उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर बैंक के मुख्य प्रबंधक महेंद्र जोशी, उप प्रबंधक मुकेश मीणा एवं सहायक गौरव उपस्थित रहे।