गढ़ी: बेड़वा बस स्टेशन के पास अवैध शराब के मामले में घड़ी थाना पुलिस ने की कार्रवाई, एक आरोपी को किया गिरफ्तार
गढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेड़वा पुल के पास अवैध रूप से प्लास्टिक के डिब्बे मे शराब लेकर खड़े एक व्यक्ति को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। रविवार सुबह 10:00 बजे मेरी जानकारी के अनुसार पुलिस ने 20 लीटर देसी महुआ शराब से भरे डिब्बे सहित कमलेश बामनिया को गिरफ्तार किया है। एवं आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर केस दर्ज किया गया।