Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand
image
image
image
image

प्रभारी नगर पालिका अध्यक्ष तथा सीएमओ टीकमगढ़ ने वृंदावन तालाब से डूमरऊ तक निर्माणाधीन डामरीकरण सड़क निर्माण का किया निरीक्षण -- कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजली शर्मा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री ओमपाल सिंह भदौरिया द्वारा आज वृंदावन तालाब से डूमरऊ तक निर्माणाधीन डामरीकरण सड़क निर्माण का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ठेकेदार को निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य कराने के निर्देश दिये। इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 20 में एसडीआरएफ योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नाला निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने संबंधित ठेकेदार एवं विभागीय अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए निर्माण कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करने तथा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपयंत्री श्रीं अजय दीक्षित, श्री दीपक विश्वकर्मा, अन्य कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत 42 पात्र हितग्राहियों के बैंक खातों में प्रथम किस्त की राशि की गई अंतरित इसके साथ ही आज प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत आज 42 पात्र हितग्राहियों के बैंक खातों में प्रथम किस्त के रूप में एक-एक लाख की राशि अंतरित की गई। इस राशि के जारी होने से हितग्राही अपने पक्के आवास के निर्माण कार्य की शुरुआत कर सकेंगे। इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों ने हितग्राहियों को शासन की योजना का लाभ समय पर प्राप्त होने पर शुभकामनाएं दीं तथा आवास निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार एवं समय-सीमा में पूर्ण करने की अपील की। शासन की इस पहल से जरूरतमंद परिवारों को अपना पक्का घर बनाने का सपना साकार करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #nagarpalikatikamgarh #tikamgarh

37 views | Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jul 2, 2026

MORE NEWS

नमस्कार साथियों,,,,,,

नमस्कार साथियों,,,,,,

Tikamgarh, Tikamgarh | Jul 3, 2026

सड़क पर गड्ढा बारिश के पानी में बाइक 
समेत गिरा चालक, VIDEO वायरल; 
नगर पालिका पर उठे सवाल..! #news #mpnews #viralvideo #bigbreaking #टीकमगढ़ हमारा टीकमगढ़ TheBharat/द भारत अपना टीकमगढ़ Public Collector Tikamgarh Hindi panchayat- हिंदी पंचायत The Bundelkhand Top Public Tikamgarh

सड़क पर गड्ढा बारिश के पानी में बाइक समेत गिरा चालक, VIDEO वायरल; नगर पालिका पर उठे सवाल..! #news #mpnews #viralvideo #bigbreaking #टीकमगढ़ हमारा टीकमगढ़ TheBharat/द भारत अपना टीकमगढ़ Public Collector Tikamgarh Hindi panchayat- हिंदी पंचायत The Bundelkhand Top Public Tikamgarh

Tikamgarh, Tikamgarh | Jul 3, 2026

📍ब्रेकिंग न्यूज़ दिल दहलाने  वाला वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है रीवा मध्य प्रदेश के चाकघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत मांगी में जमीनी विवाद को लेकर ट्रैक्टर से कुचलने हत्या की कोशिश पुलिस प्रशासन जांच जारी। 
ट्रैक्टर से कुचलना की हत्या की कोशिश मामला सामने आया घटना का वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया में बादल हो रहा है पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस प्रशासन ने मामला दर्ज कर पुलिस जांच शुरू कर दी।।

📍ब्रेकिंग न्यूज़ दिल दहलाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है रीवा मध्य प्रदेश के चाकघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत मांगी में जमीनी विवाद को लेकर ट्रैक्टर से कुचलने हत्या की कोशिश पुलिस प्रशासन जांच जारी। ट्रैक्टर से कुचलना की हत्या की कोशिश मामला सामने आया घटना का वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया में बादल हो रहा है पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस प्रशासन ने मामला दर्ज कर पुलिस जांच शुरू कर दी।।

Tikamgarh, Tikamgarh | Jul 2, 2026

टीकमगढ़ जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में समर कैंप स्कूल रेडीनेस मेले का सफल आयोजन, बच्चों ने उत्साहपूर्वक की गतिविधियों में सहभागिता
--
टीकमगढ़ जिले के सभी 44 सेक्टरों में समर कैंप के अंतर्गत स्कूल रेडीनेस मेला (एलआरएम) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को रंग-बिरंगी सजावट से आकर्षक रूप दिया गया, जिससे बच्चों एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
जिले के ग्रामीण सेक्टर अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र मानिकपुरा में आयोजित मेले में बच्चों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए शारीरिक विकास, बौद्धिक विकास, भाषा विकास, गणित की पूर्व तैयारी, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास तथा फीडबैक सहित कुल छह स्टॉल लगाए गए। प्रत्येक स्टॉल पर स्वयंसेवकों द्वारा खेल-आधारित गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सीखने का आनंददायक अनुभव प्रदान किया गया।
मेले में बच्चे अपने माता-पिता, दादा-दादी एवं अन्य परिजनों के साथ उत्साहपूर्वक शामिल हुए। अभिभावकों ने बच्चों को विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते हुए देखा तथा उनकी सीखने की क्षमता, आत्मविश्वास और उत्साह की सराहना की।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती संगीता कुशवाहा ने मेले का सफल संचालन किया। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से इरम अंसारी एवं पवन अहिरवार ने आयोजन में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का निरीक्षण एवं मार्गदर्शन जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) श्री उदल सिंह ठाकुर, पोषण विभाग से श्री अनंत तिवारी, सुपरवाइजर श्रीमती रमा कांति खरे, तथा प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन, भोपाल से श्री लेखन सिंह किरार एवं डीसी श्री आशीष त्रिपाठी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान डीपीओ श्री उदल सिंह ठाकुर ने मेले की सभी गतिविधियों का अवलोकन करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि, ष्बच्चों के चेहरों पर दिखाई देने वाली खुशी यह दर्शाती है कि ऐसे मेले उनके सीखने, आत्मविश्वास और समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों, सहयोगियों एवं प्रतिभागियों के सामूहिक प्रयास से स्कूल रेडीनेस मेला सफलतापूर्वक, सुव्यवस्थित एवं आनंदमय वातावरण में संपन्न हुआ।

#JansamparkMP 
#Jansamparktikamgarh 
#tikamgarh

टीकमगढ़ जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में समर कैंप स्कूल रेडीनेस मेले का सफल आयोजन, बच्चों ने उत्साहपूर्वक की गतिविधियों में सहभागिता -- टीकमगढ़ जिले के सभी 44 सेक्टरों में समर कैंप के अंतर्गत स्कूल रेडीनेस मेला (एलआरएम) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को रंग-बिरंगी सजावट से आकर्षक रूप दिया गया, जिससे बच्चों एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। जिले के ग्रामीण सेक्टर अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र मानिकपुरा में आयोजित मेले में बच्चों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए शारीरिक विकास, बौद्धिक विकास, भाषा विकास, गणित की पूर्व तैयारी, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास तथा फीडबैक सहित कुल छह स्टॉल लगाए गए। प्रत्येक स्टॉल पर स्वयंसेवकों द्वारा खेल-आधारित गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सीखने का आनंददायक अनुभव प्रदान किया गया। मेले में बच्चे अपने माता-पिता, दादा-दादी एवं अन्य परिजनों के साथ उत्साहपूर्वक शामिल हुए। अभिभावकों ने बच्चों को विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते हुए देखा तथा उनकी सीखने की क्षमता, आत्मविश्वास और उत्साह की सराहना की। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती संगीता कुशवाहा ने मेले का सफल संचालन किया। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से इरम अंसारी एवं पवन अहिरवार ने आयोजन में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का निरीक्षण एवं मार्गदर्शन जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) श्री उदल सिंह ठाकुर, पोषण विभाग से श्री अनंत तिवारी, सुपरवाइजर श्रीमती रमा कांति खरे, तथा प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन, भोपाल से श्री लेखन सिंह किरार एवं डीसी श्री आशीष त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान डीपीओ श्री उदल सिंह ठाकुर ने मेले की सभी गतिविधियों का अवलोकन करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि, ष्बच्चों के चेहरों पर दिखाई देने वाली खुशी यह दर्शाती है कि ऐसे मेले उनके सीखने, आत्मविश्वास और समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों, सहयोगियों एवं प्रतिभागियों के सामूहिक प्रयास से स्कूल रेडीनेस मेला सफलतापूर्वक, सुव्यवस्थित एवं आनंदमय वातावरण में संपन्न हुआ। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh

Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jul 2, 2026