बहराइच: नगरौर इलाके के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला बुजुर्ग का शव, पुलिस जांच में जुटी
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरौर के पास पेड़ के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। जिसकी सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये शव मर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है। कोतवाली देहात पुलिस ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई। जांच की जा रही है।