बहराइच: बहराइच जनपद विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 112 मोबाइल फोन पुलिस ने किया बरामद एसपी ने दी जानकारी
बहराइच पुलिस लाइन स्थित सभागार मे एसपी ने 112 गुम हुए मोबाइल फोन को मोबाइल धारकों को सौंपा है। एसपी वृन्दा शुक्ला ने मंगलवार को बताया की जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए कुल 112 मोबाइल फोन बहराइच पुलिस ने बरामद किया है। उन्होंने बताया की सर्विलांस सेल की मदद से बरामद मोबाइल फोन को मोबाइल फोन धारकों को वितरित किया गया है।