बहराइच: कठौतिया गांव में पेड़ के नीचे बैठे बालक को पिकअप ने मारी ठोकर, इलाज के दौरान हुई मौत
जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कठौतिया गांव में पेड़ के नीचे छांव में लोग बैठे हुए थे। वहीं पर 6 वर्षीय बालक आयुष भी बैठा हुआ था। तभी तेज रफ्तार पिकअप ने उसे ठोकर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।