जमुई: बिच्छू के डंक से निजी क्लिनिक में बच्चे की मौत, आक्रोशित परिजनों ने लगमा नहर के पास किया सड़क जाम और जमकर हंगामा
Jamui, Jamui | May 10, 2026 नर्मदा गांव में बिच्छू के डंक से विजय रजक के 13 वर्षीय पुत्र कन्हैया कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान निजी क्लीनिक में मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिजन ने क्लिनिक पर जमकर हंगामा किया। साथ ही अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर रविवार की शाम 4:00 बजे तक लगमा नहर के पास सड़क जाम कर दिया।