जगाधरी: विष्णु नगर से 14 वर्षीय बेटी के लापता होने की पिता ने दी शिकायत तो मामला दर्ज
विष्णु नगर के रहने वाले गगन कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी माधवी बिना बताए घर से कहीं लापता हो गई है। जिसके बाद अपने स्तर पर उसने उसकी तलाश की मगर उसका कहीं भी कोई सुराग नहीं लग रहा। जिसके बाद उसने इसकी लिखित शिकायत पुलिस को दी है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए लड़की की तलाश को शुरू किया है।