जगाधरी: शहर के लक्ष्मी थिएटर के पास स्थित एक मोबाइल शॉप पर कुछ बदमाशों ने ईंट से दुकानदार पर किया हमला, बाल-बाल बचा दुकानदार
जिले के लक्ष्मी थिएटर के पास एक मोबाइल की दुकान है, जिस पर दुकान के बाहर से किसी ने ईंट से हमला किया ।उस समय दुकान के अंदर दुकान का मालिक और ग्राहक भी थे। एक छोटा बच्चा भी सीसीटीवी में नजर आ रहा है ।गनीमत ही रही के ईट किसी को लगी नहीं। फिलहाल दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। अभी यह साफ नहीं हुआ कि हमला किसने ओर क्यों किया है।