जगाधरी: 52 लाख की लागत से वीर नगर और बसंत नगर में बनने वाली दो सड़कों का कृषि मंत्री ने किया शिलान्यास
यमुनानगर पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री चौधरी कंवरपाल ने आज वीर नगर और बसंत नगर में बनने वाली दो सड़कों का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने आर्य समाज के द्वारा खोली गई होम्योपैथिक डिस्पेंसरी का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि निश्चित इसे यमुनानगर की जनता को लाभ मिलेगा।और उन्होंने आर्य समाज की संस्था की सराहना भी की।