जगाधरी: यमुनानगर के शादीपुर के अंजनी हनुमान मंदिर में मनाया गया धूमधाम से गुरु पूर्णिमा का पर्व।
यमुनानगर के शादीपुर के अंजनी हनुमान में मंदिर में गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के महंत बाल कृष्ण शास्त्री जी ने बताया कि आज के दिन ऋषि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था और आज सभी शिष्य अपने-अपने गुरुओं को पूजा करते हैं । हर किसी के जीवन में एक गुरु आवश्यक होता है, इसलिए सभी को अपने गुरु के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए ।